राशन घटतौली की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी

” *राशन घटतौली की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी – मंडलायुक्त, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । मंत्री समूह के जनपद भ्रमण के बाद निरीक्षण आख्या के अनुपालन की समीक्षा बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयुक्त अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़ गौरव दयाल ने की। मंत्रीगणों की ओर से जनपद भ्रमण के दौरान जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्री के निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देश के तहत मई से अब तक राशन वितरण के दौरान घटतौली के संबंध में कितनी शिकायतें प्राप्त हुई एवं कितनी शिकायतों का निस्तारण किया गया, उसकी स्थिति स्पष्ट की जाए। डोर स्टेप डिलीवरी का जनपद में नियमित संचालन सुनिश्चित करें।

लंबित आवेदन और समस्याएं निस्तारण के निर्देश कन्या सुमंगला योजना के तहत लंबित आवेदन पत्रों का सत्यापन सितंबर माह में प्रत्येक दिशा में पूर्ण कराएं, प्रोबेशन अधिकारी द्वारा नियमित रूप से समीक्षा की जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सामुदायिक शौचालय का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करें। विद्युत निगम रोस्टर के अनुसार किन स्थानों पर कितनी विद्युत उपलब्ध कराई जा रही है, इसकी स्थिति स्पष्ट की जाए। विद्युत विभाग की ओर से अनुपालन आख्या में ओटीएस स्कीम का लाभ लेने वाले लाभार्थियों एवं प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को स्पष्ट किया जाए। नगर विकास विभाग नियमित रूप से साफ सफाई पर जोर दिया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेई, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य नवनीत कुमार, सीएमओ डॉ. यूके त्रिपाठी, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण, कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks