” *अटैचमेंट के नाम पर रिश्वत लेने का एबीएसए पर आरोप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । उत्तर प्रदेशीय शिक्षिक संघ जिलाध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि भदवास प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक प्रियंका ने प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें पर अटेचमेंट के पांच हजार रुपये लगाने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को इस आशय का पत्र बीएसए संजय सिंह को सौंपा गया है। जिसमें बताया गया है कि प्राथमिक विद्यालय भदवास की सहायक अध्यापक प्रियंका से अटेचमेंट को पांच हजार रुपये ले लिये। प्रधानाध्यापिका ने कार्यमुक्त न करने पर सहायक अध्यापक पुन एबीएसए से संपर्क किया।
सहायक अध्यापक से पुन पांच हजार रुपये की मांग की है। इससे शिक्षिका काफी परेशान है। वह एबीएसए से लगातार उत्पीड़ित हो रही है।
संघ जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में कार्रवई नहीं की गई। तब संघ 19 सितंबर से धरना प्रदर्शन, आंदोलन करने के लिए विवश होगा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें एबीएसए निधौलीकलां धर्मराज सरोज पर शिक्षिका से पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र पर तथ्यात्मक जांच करायी जाएगी। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। संजय सिंह, बीएसए, एटा।