तालाब में संदिग्ध अवस्था में मिला खुशबू का मिला शव

एटा ब्रेकिंग-
तालाब में संदिग्ध अवस्था में मिला खुशबू का मिला शव।

एटा-शहर के श्यामनगर स्थित तालाब में रितु उर्फ खुशबू (28) पुत्री निरोत्तम सिंह लोधी निवासी भगीपुर का शव नगर कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है बताते हैं कि कल सुबह 4 बजे घर से खुशबू उर्फ रितु गायब थी । कल परिजनों ने खुशबू की गुमशुदगी कोतवाली नगर दर्ज करायी गयी थी । खुशबू ग्रेजुएट थी कुछ समय से खुशबू की मानसिक हालत खराब बताई जा रही थी आज सुबह तालाब से संदिग्ध अवस्था में खुशबू का शव पुलिस ने बरामद किया है । घटना पर पर सीओ सिटी राजकुमार सिंह कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार राघव, गोदाम चौकी प्रभारी बिजय सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर मौजूद पुलिस ने शव का पंचनामा भर भेजा पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस भेजा। रितु उर्फ खुशबू की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो रोकर बुरा हाल है । पिता निरोत्तम सिंह रिटायर्ड बैंक कर्मी हैं ।रितु अविवाहित थी व बड़ा भाई है जो इस समय विधुत विभाग में नोकरी कर रहा है । हालत कुछ भी हो लोग संदिग्ध मौत ही मान रहे हैं । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों होगा खुलासा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks