अन्तर्जनपदीय शराब माफियाओं को पुलिस ने एक स्वराज माजदा ट्रक बन्द बाड़ी ,११० पेटी नकली शराब बरामद

कासगंज।अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस का अभियान तेज! पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के नेतृत्व में नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना कासगंज और थाना गंजडुंडवारा पुलिस को महत्व पूर्ण सफलता प्राप्त हुई है , थाना कासगंज के अन्तर्गत ३ अन्तर्जनपदीय शराब माफियाओं को पुलिस ने एक स्वराज माजदा ट्रक बन्द बाड़ी ,११० पेटी नकली शराब कुल (४९४५) प उठा मिस इंडिया मार्का के साथ धर्मेंद्र पुत्र नथौली नि ग्राम चमरौली थाना ताजगंज , आगरा, अशोक पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम पिलहोरा थाना छाता , जनपद मथुरा , विनोद कुमार पुत्र भूरी सिंह निवासी ग्राम गुतीला थाना ताजगंज , आगरा को एटा बाईं पास तिराहे से गिरफ्तार किया पुलिस टीम में थाना प्रभारी कासगंज सिद्धार्थ तोमर, प्रभारी निरीक्षक एस ओ जी अनूप कुमार भारतीय सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे इसी क्रम में थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने रात में मुखबिर की सूचना पर नगला भवानी में रमेश पुत्र राम नरेश को छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से ४० लीटर अवैध अपमिश्रित जहरीली शराब, बिलियर्ड प्राइड मार्का के ६३ काले रंग के ढक्कन , इंपीरियल ब्लू मार्का के १४८ नीले रंग के ढक्कन ,मैक डबल मार्का के ९४ढक्कन पीले रंग के ,सैग्राम आर एस मार्का के १०६ लाल रंग के ढक्कन २९५० ढक्कन टीन के हरे रंग के वेब मार्का २४२५ नकली क्यूं आर कोड १ कि ग्रा यूरिया ,२२२ खाली प उठा प्लास्टिक बरामद किए गए हैं !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks