जलेसर की शोरा फैक्ट्रियों की होगी जांच – स्वतंत्रदेव, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – जलेसर में खारा पानी के लिए जिम्मेदार मानी जा रही शोरा फैक्ट्री को लेकर जांच कराई जाएगी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि इसके लिए लखनऊ से ही जांच कराएंगे। अगर इनसे पानी खारा हो रहा है कि यह चितंनीय है।
आरएसएस के संघचालक राजपाल सिंह के परिवार को सांत्वना देने के बाद पुलिस लाइन में वार्ता के कहा जलेसर क्षेत्र के इस मामले की जानकारी नहीं है। शोरा फैक्ट्री जो संचालित हैं इनकी अधिकारी के माध्यम से जांच कराई जाएगी। अभी तक शोरा फैक्ट्री को लेकर प्रदेश सरकार ने बंद करने के आदेश जारी कर दिए। इन फैक्ट्रियों से जो पानी निकलता है वह दूषित है और क्षेत्र के मिट्टी और पानी को भी दूषित कर रहा है। प्रदूषण बोर्ड की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। जलेसर क्षेत्र पिछले 70 वर्षों से खारे पानी के दंश को झेल रहा है। इस क्षेत्र को मीठे पानी मुहैया नहीं हो सका है। करीब दो लाख की आबादी इससे प्रभावित है।