एसडीएम ने देखा प्रशिक्षण का हाल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा- ब्लॉक संसाधन केंद्र जलेसर पर उपजिलाधिकारी रामनयन एवं क्षेत्राधिकारी ने चल रहे चार दिवसीय निपुण भारत मिशन के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उनके द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के साथ भोजन किया तथा भोजन व्यवस्था संतोषजनक पाई। इस दौरान उनके द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों से सवाल-जवाब भी किए गए।सभी प्रतिभागियों से विद्यालय में निपुण भारत मिशन को लागू करने का आह्वान किया गया।
निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमारी, सन्दर्भदाता एआरपी राजेश भगत,दिनेश कुमार,उमेश शुक्ला, अमित कुमार,ज्ञानेंद्र वीर सिंह, धन सिंह उपस्थित रहे।