ललित यादव बने निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा– उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉकों में चल रहे चुनाव में विकास खंड सकीट का चुनाव कराया गया। जिसमें ललित यादव अध्यक्ष, ललित राजपूत मंत्री, नरेश वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष तथा कृष्ण प्रताप सिंह संगठन मंत्री निर्विरोध चुने गए।
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि संघ के संविधान के अनुसार प्रत्येक 3 वर्ष में के चुनाव संपन्न कराए जाते हैं। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए वचनबद्ध है।चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक की भूमिका डॉ विनय गुप्ता ने निभाई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चौहान, राजीव यादव, दुर्योधन वर्मा, विवेक यादव, सोमेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश यादव सहित अनेकों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।