चंदनपुर चक मार्ग कार्य का बीडीओ ने निरीक्षण किया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

चंदनपुर चक मार्ग कार्य का बीडीओ ने निरीक्षण किया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।राजा का रामपुर, संवाद। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत रामपुर देहात, बिल्सड पछाया में चल रहे विकास, निर्माण कार्यों का शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधीनस्थों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत विल्सड पछायां में चल रहे नाला खुदाई, चंदनपुर चक मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्य मे तेजी, गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। इसके बाद अमृत सरोवर तालाब के लिए चयनित तालाब को भी देखा। खंड विकास अधिकारी ने कहा के विकास कार्यों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर तकनीकी सहायक हरीश कुमार, ग्राम प्रधान चंद्र शेखर पांडे मौजूद रहे ।

खंड विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण राजा का रामपुर, कस्बा में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आगमन की तिथि निर्धारित होने पर खंड विकास अधिकारी अलीगंज दिनेश चंद्र शर्मा, एपीओ अमरदीप तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अमर शहीद महावीर सिंह राठौर के स्मृति स्थल को देखा। जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। 24 सितंबर को राज्यपाल कस्वा राजा का रामपुर में आयेंगे। जिसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks