जाम लगाने में किसान यूनियन पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। जीटी रोड पर आड़े-तिरछे वाहन खड़ाकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। नगर पुलिस ने 50 किसान संगठन के पदाधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसएचओ कोतवाली नगर डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आठ सितंबर की रात को नीलकंठ होटल के सामने जीटी रोड पर किसान संगठन नेताओं ने आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करके जाम लगा दिया था। इससे राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी हुई थी। मामले में एसएचओ ने तरूण शर्मा सहित चार नामजद, पचास अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।”