
एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, हत्या की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 – 156/2022 धारा 147, 148, 149, 302, 323, 504, 34 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त रवि प्रकाश पुत्र रमेश चन्द्र निवासी कनिकपुर थाना बागवाला एटा को आज दिनांक 10.09.2022 को समय करीब 08:20 बजे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- रवि प्रकाश पुत्र रमेश चन्द्र निवासी कनिकपुर थाना बागवाला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- SHO विनोद कुमार
- निरीक्षक प्रमोद कुमार
- है0का0 सुखवीर सिंह।