*राजा का रामपुर में 24 सितंबर को महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी आएंगे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – राजा का रामपुर में 24 सितंबर को महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी आएंगे। राज्यपाल के आने से पहले शुक्रवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर तैयारियां देखी। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक की तैयारी देखी।”