
सीतापुर,डंडा टेक डिग्री कॉलेज में निशुल्क टेबलेट वितरण का कार्यक्रम शकुशल संपन्न*शिक्षा व्यक्ति को ससंकार कि प्रेरणा देती हैं उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा* आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा छात्रों को तकनीकी शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से चलाई जा रही टेबलेट व निशुल्क स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत डंडा टेक डिग्री कॉलेज में मुख्य अतिथि एसडीएम अनुपम मिश्रा व विद्यालय के प्रबंधक शाह फैजल शोएब की उपस्थिति में एक सैकड़ा छात्र छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन वितरित किए गए इस योजना से लाभान्वित छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी छा गई कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिला अधिकारी अनुपम मिश्रा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया वहीं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है ।जिसके द्वारा समाज में अपने आप को उच्च पायदान पर स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव को साझा करते हुए किस प्रकार की हर विषय की तैयारी की जाए उस पर विस्तृत चर्चा की साथ ही छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और यह भी साथ-साथ बताया गया कि निरंतर प्रयास करने के बाद सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इस दौरान कई छात्र छात्राओंसे उन्होंने भविष्य में शिक्षा के उपदेश बताएं इस मौके पर विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका वा पत्रकार तबस्सुम अंसारी* असलम अंसारी ,बादल भारती, विकास भारती,अजीत कुमार जायसवाल आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे/