एक अभियुक्त को 375 ग्राम गांजा सहित किया गया गिरफ्तार

एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जलेसर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 375 ग्राम गांजा सहित किया गया गिरफ्तार शासन की मंशानुरूप अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व में थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 375 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 06.09.2022 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त रफीक पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी मोहल्ला किरी कस्बा व थाना जलेसर जनपद एटा को 375 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ गांजे के साथ समसपुर रोड बबूल ईदगाह तिराहा के पास से समय करीब 22.30 बजे गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर मु0अ0सं0 342/22 धारा 8/20 N.D.P.S एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. रफीक पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी मोहल्ला किरी कस्बा व थाना जलेसर जनपद एटा

बरामदगी
1- 375 ग्राम गांजा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1- उ0 नि0अनिल कुमार
2- आरक्षी ओमवीर सिंह
3- आरक्षी सुमित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks