
एटा ~ थाना रिजोर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कमरतोड़ कार्यवाही करते हुए रिजोर पुलिस द्वारा एक शातिर गांजा तस्कर 9.300 कि.ग्राम नशीले पदार्थ गांजा (कीमत करीब 1 लाख रुपए) सहित गिरफ्तार शासन की मंशानुरूप अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सकीट श्री सुनील त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना रिजोर पुलिस द्वारा एक शातिर गांजा तस्कर को 9.300 कि.ग्राम नशीला पदार्थ गांजा (कीमत करीब 1 लाख रुपए) सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 06.09.2022 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर गांजा तस्कर रवि पुत्र रामेश्वर निवासी न्यू रेवाड़ी मोहल्ला, कैलाश मंदिर के पीछे थाना कोतवाली नगर एटा को 9.300 कि.ग्राम अवैध नशीले पदार्थ गांजे के साथ एका-फिरोजाबाद रोड पर एका मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके साथी सोनू पाराशर पुत्र विजेंद्र पाराशर निवासी कचहरी रोड अवागढ़ हाउस थाना कोतवाली नगर एटा ने उसे यह गांजा दिया था जिससे वह बेचने के लिए जा रहा था। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना रिजोर पर मु०अ०स०- 124/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा टीम गठित कर प्रकाश में आए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
- रवि पुत्र रामेश्वर निवासी न्यू रेवाड़ी मोहल्ला, कैलाश मंदिर के पीछे थाना कोतवाली नगर एटा।
प्रकाश में आए अभियुक्त का नाम पता-
- सोनू पाराशर पुत्र विजेंद्र पाराशर निवासी कचहरी रोड अवागढ़ हाउस थाना कोतवाली नगर एटा।
सोनू पाराशर का अपराधिक इतिहास-
- 585/21 धारा 20/22/8 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा।
- 586/21 धारा 20/22/8 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा।
बरामदगी-
- 9.300 कि.ग्राम गांजा (कीमत करीब 1 लाख रुपए)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
- थानाध्यक्ष श्री अनुज चौहान
- उ0नि0 श्री अशोक कुमार
- का0 धर्म सिंह
- का0 हरीश कुमार
- का0 स्वदेश कुमार
- का0 सोनू कुमार
- का0 चालक प्रिंस कुमार।