गिरोह बनाकर की गई चोरी की चार घटनाओं का सफल अनावरण, भारी मात्रा में चोरी किये गये सोने-चाॅदी के आभूषण, साड़ियाॅ, 20,000 रुपये नकद तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद

एटा – चोरी की घटना में वाॅछित चल रहे दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोह बनाकर की गई चोरी की चार घटनाओं का सफल अनावरण, भारी मात्रा में चोरी किये गये सोने-चाॅदी के आभूषण, साड़ियाॅ, 20,000 रुपये नकद तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद।

घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 06.09.2022 को जनपदीय क्राइम ब्रांच टीम व थाना मारहरा तथा थाना मिरहची पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुटैना नहर पुल के पास से चोरी/नकबजनी की घटनाओं में वाॅछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को समय करीब 13.30 बजे चोरी किए गए सोने चाॅदी के आभूषण, साड़िया, 20000 रुपये नकद तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। एक अभियुक्त मोटर साइकिल के सहारे भागने में सफल रहा। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मिरहची पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा प्रकाश में आए व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानास्तर से सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु –

  1. अभियुक्तों का एक संगठित सक्रिय गिरोह है, जो रात्रि के समय गाॅव देहात में रैकी कर नकबजनी तथा चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
  2. दिनांक 28/29.08.2022 की रात्रि में थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला अतीत में 02 बदमाशों द्वारा नकब लगाने का प्रयास किया गया था जिसमें पुलिस टीमों द्वारा एक अभियुक्त पंजाबी पुत्र सुजान सिंह निवासी ग्राम पैसोई थाना सोरों जनपद कासगंज को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था, अभियुक्त कलर सिंह उर्फ कलरा उसी घटना में फरार चल रहा था।
  3. पूछताछ में अभियुक्त कलर सिंह उर्फ कलरा ने बताया कि वह और उसके गाँव के ही साथी पंजाबी, धनवीर तथा रज्जो उर्फ राजेश मिलकर काफी दिनों से मिरहची, मारहरा तथा मलावन क्षेत्र में चोरी तथा नकबजनी की घटनाएं कर रहे हैं।
  4. करीब तीन माह पूर्व चारों ने मिलकर गाँव सरनऊ के तीन घरों में चोरी की थी, उसके बाद गाँव नगला जवाहरी के दो घरों में करीब एक-सवा महीने पहले चोरी की थी, उसके बाद चारों ने ही गॉव आलमपुर में एक घर में अब से करीब 10-15 दिन पहले चोरी की थी तथा दिनांक 28.8.22 की रात्रि में चारों ने गाँव नगला अतीत में नकबजनी का असफल प्रयास किया था।
  5. अभियुक्तों को जिस दिन चोरी करनी होती है उस दिन चारों लोग दो अलग-अलग मोटर साइकिलों से अपने गॉव पैसोई से दिन में लगभग तीन चार बजे चलते हैं तथा दिन छिपने पर गाँव देखकर जंगल मे छिपकर बैठ जाते हैं।
  6. रात में गॉव के लोगों के सो जाने पर समय करीब 11-12 बजे से लेकर 2-3 बजे के बीच अभियुक्तगण घरों में कूमल/नकब लगाकर या अन्दर घुसकर चोरी करते हैं और ज्यादातर चोरी में जेवरात, नगदी व कपड़े, थोड़े बहुत बर्तन चोरी कर ले जाते हैं।
  7. चोरी करके फिर अलग-अलग मोटर साइकिलों पर बैठकर सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच निकलते थे जिससे उन पर कोई शक ना करे और पुलिस भी ना मिले।
  8. चुराये हुए सामान को अभियुक्तगण अपने ही गाँव के रामेश्वर पुत्र सुजान सिंह तथा पट्टू पुत्र होडल सिंह जो स्वयं भी आस-पास के थानाक्षेत्रों व जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं तथा गैंग लीडर मुकेश पुत्र अमरपाल के सहयोग से बेचते हैं। अनावरण हुई घटनाएं –
  9. दिनांक 24/25.08.2022 को थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मुअसं- 164/22 धारा 457, 380 भादवि थाना मिरहची एटा।
  10. दिनांक 6/7.06.2022 को थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मुअसं- 92/22 धारा 457, 380 भादवि थाना मिरहची एटा।
  11. दिनांक 30.08.2022 को थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मुअसं- 164/22 धारा 457, 380 भादवि थाना मिरहची एटा।
  12. दिनांक 19/20.07.2022 को थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मुअसं- 111/22 धारा 457, 380 भादवि थाना मारहरा एटा। गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
  13. कलर सिंह उर्फ कलरा पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम पैसोई थाना सौरों, कासगंज उम्र करीब 50 वर्ष
  14. मनवीर उर्फ मनई पुत्र जहान सिंह निवासी ग्राम पैसोई थाना सौरों, कासगंज उम्र करीब 40 वर्ष अभियुक्त कलर सिंह उर्फ कलरा का आपराधिक इतिहास –
  15. मुअसं- 190/2017 धारा 302 भादवि थाना दादों, अलीगढ़
  16. मुअसं- 209/2019 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना सोरों, कासगंज प्रकाश में आये अभियुक्तगण का विवरण –
  17. मुकेश पुत्र अमर पाल निवासी ग्राम पैसोई थाना सौरों, कासगंज
  18. धनवीर पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम पैसोई थाना सौरों, कासगंज
  19. रज्जो उर्फ राजेश पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम पैसोई थाना सौरों, कासगंज
  20. रामेश्वर पुत्र सुजान सिंह निवासी ग्राम पैसोई थाना सौरों, कासगंज
  21. पटट्टू पुत्र होडल सिंह निवासी ग्राम पैसोई थाना सौरों, कासगंज बरामदगी –
  22. एक जोड़ी कुंडल पीली धातु, दो जोड़ी तोडिया सफेद धातु, एक करधनी सफेद धातु, 20,000 रुपये नकद (संबधित मुअसं- 111/22 धारा 457, 380 भादवि थाना मारहरा एटा)
  23. एक करधनी सफेद धातु, एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु, चार चूड़ी पीली धातु (संबधित मुअसं- 164/22 धारा 457, 380 भादवि थाना मिरहची एटा)
  24. एक करधनी सफेद धातु, एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु, एक जोड़ी झुमकी पीली धातु, तीन अंगूठी पीली धातु (संबधित मुअसं- 92/22 धारा 457, 380 भादवि थाना मिरहची एटा)
  25. चार साड़ियाॅ (संबधित मुअसं- 133/22 धारा 457, 380 भादवि थाना मिरहची एटा)
  26. 02 तमंचे, 04 जिंदा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
  27. प्रभारी निरीक्षक स्वाॅट/सर्विलांस टीम श्री शंभूनाथ सिंह मय टीम
  28. उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार स्वाॅट टीम
  29. प्रभारी निरीक्षक मिरहची श्री छत्रपाल सिंह मय टीम
  30. उपनिरीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार थाना मिरहची
  31. थानाध्यक्ष मारहरा श्री सत्यपाल सिंह मय टीम
  32. उपनिरीक्षक श्री अफसर खाॅ थाना मारहरा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks