
जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत आज दिनांक 06.09.2022 को थाना बागवाला क्षेत्रान्तर्गत आयोजित हो रहे मेला परसोन नाथ में एक बालिका कु0 आरोही उम्र 02 वर्ष अपने परिजनों से बिछुड़ गयी। जिसकी सूचना पर चौकी परसोन थाना बागवाला पुलिस द्वारा काफी अथक प्रयास के बाद बालिका उपरोक्त को ढूंढ़कर सकुशल उसकी मां श्रीमती आरती अरविन्द निवासी शेखपुरा थाना बागवाला एटा के सुपुर्द किया गया। बालिका के परिजनों एवं आमजन द्वारा एटा पुलिस का धन्यवाद करते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की ।