
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफ़लता, 02 अभियुक्तों को 48 बीयर व 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.09.22 को मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों वीरपाल पुत्र रोशनलाल व मनोज पुत्र श्रीपाल सिंह निवासीगण जमालपुर गादुरी थाना निधौली कलां जनपद एटा को 48 बीयर किन्गफिशर व 45 पौआ देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है है । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर मु0अ0स0 339/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 व 340/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1.वीरपाल पुत्र रोशनलाल निवासी जमालपुर गादुरी थाना निधौली कलां जनपद एटा
2.मनोज पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी जमालपुर गादुरी थाना निधौली कलां जनपद एटा
बरामदगी
- 48 बीयर किंगफिशर
- 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 अनिल कुमार
2.का0 शेरपाल
3.का0 अंकित कुमार