जिले के 134 स्कूलों की बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू

जिले के 134 स्कूलों की बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू

एटा – शिक्षक दिवस पर कायाकल्प और मनरेगा के तहत जिले में 134 स्कूलों में चारदीवारी बनाने के लिए सोमवार को कार्य का शुभारंभ हो…
शिक्षक दिवस पर कायाकल्प और मनरेगा के तहत जिले में 134 स्कूलों में चारदीवारी बनाने के लिए सोमवार को कार्य का शुभारंभ हो गया।
कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत इस महाअभियान में जिले के ब्लॉकों में भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित 134 ऐसे विद्यालयों में चारदीवारी नहीं बनी थी। अब इन स्कूलों में चारदीवारी बन जाएंगी। इसमें ब्लॉक अलीगंज में 31 विद्यालयों, जैथरा में 26 विद्यालयों, सकीट में 19 विद्यालयों, शीतलपुर में 11 विद्यालयों, निधौलीकलां में 15 विद्यालयों, मारहरा में 06 विद्यालयों, अवागढ़ में 11 विद्यालयों, जलेसर में 15 विद्यालयों की चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks