
एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र ईश्वरदयाल ग्राम हरसिंहपुर थाना जसरथपुर जिला एटा को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना जसरथपुर पर मु0अ0स0 104/2022 धारा 60 आवकारी अधि0 पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- ओमप्रकाश पुत्र ईश्वरदयाल ग्राम हरसिंहपुर थाना जसरथपुर जिला एटा
बरामदगी
10 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1-उ0नि0 श्री चरण सिंह
2-का0 हरिओम
3-का0 मुकेश