बिजली शटडाउन के बाद भी छोड़ दी गई सप्लाई, लाइनमैन की मौत

बिजली शटडाउन के बाद भी छोड़ दी गई सप्लाई, लाइनमैन की मौत

परिजनों व ग्रामीणों ने किया बिजली घर का घेराव

कासगंज जनपद के कस्बा सिढपुरा विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी लाइनमैन मुकेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी चांदपुर ,सरावल फीडर पर सिढपुरा के समीप विद्युत लाइन पर कार्य करते समय अचानक बिजली छोड़े जाने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक लाइनमैन के परिवारीजन एवं ग्रामीणों ने मृतक के शव को बिजली घर में रखकर विभाग के खिलाफ विरोध जताया।
परिजनों ने विद्युत कर्मियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बिजली शटडाउन लेने के बाद भी रंजिशन विद्युत सप्लाई छोड़ दी गई, जिससे मुकेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर अमापुर विधायक हरिओम वर्मा एवं सीओ आरके तिवारी मौके पर पहुंच गए। और ग्रामीणों को समझाया बुझाया एवं हर संभव मदद का आश्वासन दिया। परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं मुआवजे की मांग की है। वहीं सिढपुरा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए कासगंज भेज दिया गया ।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks