
नहीं पता लगी महिला की मौत की वजह, छह पर रिपोर्ट
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के गांव मिसौली में बुधवार को एक महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगा पति सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पोस्टमार्टम में महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जांच के लिए उसका विसरा सुरक्षित किया गया है।
जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला मदारी निवासी मोहर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पुत्री प्रीती की शादी जुलाई 2020 में की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे। कहा कि बेटी के पति बबलू, मनोज, नेत्रपाल, चंद्रपाल, जयप्रकाश व गुड्डी ने प्रीती को मारकर पंखे पर लटका दिया। वहां पहुंचने पर हम लोगों को उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। जबकि उसके ससुरालीजन वहां नहीं थे। बृहस्पतिवार को महिला के शव का दो सदस्यीय पैनल से पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई।