नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार तथा पीड़िता सकुशल बरामद, अभियुक्त अपहरण, हत्या तथा दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाओं को पूर्व में भी दे चुका है अंजाम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुअसं- 294/22 धारा 363, 120बी, 376 भादंवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त रूप सिंह पुत्र लीलाधर निवासी नगला चौबे थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस को टीम गठित कर जनपद कानपुर नगर थाना नौबस्ता देवकी नगर से गिरफ्तार किया गया है तथा अपहृत पीड़िता को सकुशल बरामद कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

  1. रूप सिंह पुत्र लीलाधर निवासी नगला चौबे थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मुअसं- 19/16 धारा 147, 148, 149, 364, 302, 201, 404 भादंवि थाना हाथरस गेट।
  2. मुअसं- 231/16 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना हाथरस गेट।
  3. मुअसं- 1083/18 धारा 376डी, 506 भादवि।
  4. मुअसं- 294/22 धारा 363, 120बी, 376 भादंवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चंद्र
  2. उपनिरीक्षक रूपचंद्र
  3. आरक्षी सुनील कुमार
  4. महिला आरक्षी कल्पना।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks