मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कमरतोड़ कार्यवाही, 855 लीटर अवैध शराब , 03 भट्टी, 78.010 किलोग्राम गांजा, 100 ग्राम चरस व 1020 ग्राम डाइजापाम बरामद, कुल 56 अभियुक्त गिरफ्तार

एटा– जनपदीय पुलिस की अवैध शराब व मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कमरतोड़ कार्यवाही, 855 लीटर अवैध शराब , 03 भट्टी, 78.010 किलोग्राम गांजा, 100 ग्राम चरस व 1020 ग्राम डाइजापाम बरामद, कुल 56 अभियुक्त गिरफ्तार। शासन की मंशानुरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 24.08.2022 से दिनांक 31.08.2022 तक अवैध शराब व मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाये गए अभियान के तहत NDPS एक्ट के 12 व्यक्ति चिन्हित किये गए, 10 अभियोग पंजीकृत किये गए, 12 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए 02 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंग० एक्ट की कार्यवाही की गई तथा 02 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई तथा आबकारी अधिनियम के तहत 44 व्यक्ति चिन्हित किये गए जिनमें से 44 को गिरफ्तार करते हुए 44 अभियोग पंजीकृत किये गए व 03 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई। इस दौरान जनपदीय पुलिस द्वारा 78.010 किलोग्राम गांजा, 100 ग्राम चरस, 1020 ग्राम डाइजापाम कीमत करीब 2,10,000 तथा 855 लीटर अवैध शराब, 03 भट्टी बरामद किए गए तथा करीब 10,000 लीटर लहन को नष्ट किया गया इस प्रकार जनपदीय पुलिस द्वारा 56 अभियुक्तों के विरुद्ध 54 अभियोग पंजीकृत करते हुए करीब 6,00,000 रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब बरामद की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks