एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून, उ0 प्र0 को सूखाग्रस्त घोषित करने, बिधुत संशोधन अधिनियम 2022 को रदद् कराने सहित आदि मांगो को लेकर किसान, नोजवानों प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

एटा।एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून, उ0 प्र0 को सूखाग्रस्त घोषित करने, बिधुत संशोधन अधिनियम 2022 को रदद् कराने सहित आदि मांगो को लेकर किसान, नोजवानों प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 01.09.2022 को प्रातः 10 बजे से प्रदर्शन कर संयुक्त किसान मोर्चा उ0 प्र0 के सहयोगी किसान संगठनों सहित अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा उ0 प्र0 के सभी जिला मुख्यालयों एवं तहसीलों पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया उक्त ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि 9-10 दिसंबर 2021 को केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून की वापिसी, बिजली कानून 2020 की वापिसी, पराली कानून वापिसी की घोषणा एवं एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून पर कमेटी सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में चले आंदोलन को देश के सभी किसान संगठनों ने सरकार के आश्वासन के आधार पर स्थगित कर दिया था परंतु आज लगभग आठ माह बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने अधिकांश वायदों पर कोई अमल किसान, मजदूर के हक में नहीं किया है अपितु वायदा खिलाफी कर किसान, मजदूर, नौजवानों का शोषण करने पर तुली है। इस वजह से किसान, मजदूर, नौजवानों में काफी आक्रोश व्याप्त है इसलिए आज दिनांक 01-09-2022 को उत्तर प्रदेश के जनपद मुख्यालयो एवं तहसीलों पर प्रदर्शन कर निम्नलिखित मांगों को प्रमुख रूप से उठाया गया :-

01 :- एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून बनाकर किसानों को दूध फल सब्जी अनाज का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए।

02 :- बिधुत संशोधन अधिनियम 2022 को तत्काल रद्द किया जाए।

03 :- देश के नौजवानों के भविष्य एवं देश की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अग्निपथ अग्निवीर योजना को रद्द किया जाए।

04 :- सरकार द्वारा वायदा खिलाफी कर किसानों के निजी नलकूपों पर जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं उन्हें बंद किया जाय।

05 :- आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को 50 लाख रुपए प्रति परिवार मुआवजा दिया जाए एवं किसानों पर लगाए गए मुकद्दमे वापस लिए जाएं।

06 :- गन्ना किसानों का ब्याज सहित तत्काल भुगतान कराया जाए।

07 :- छुट्टा जानवरो से किसानों की फसल को बचाने हेतु पशुवाडे बनवाए जाए एवं पशुओं से हो रहे नुकसान का पीड़ित किसानों का मुआवजा दिलाया जाए।

08 :- उ0 प्र0 को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रभावित शत प्रतिशत किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।

09 :- किसान मजदूर को कर मुक्त डीजल – पेट्रोल – गैस – घरेलू बिजली उपलब्ध कराई जाए।

10 :- किसानों के सभी प्रकार के ऋण एवं बिजली विभाग के बकाया को माफ किया जाए।

11 :- मनरेगा को कृषि से जोड़ते हुए सरकार द्वारा मजदूर भाईयो को किसानों को कृषि कार्य हेतु निशुल्क उपलब्ध कराया जाए।

12 :- किसानों को के सी सी – ट्रैक्टर आदि के रूप में 10 लाख तक के ऋण को ब्याज मुक्त दिलाया जाए।

13 :- महगाई को देखते हुए किसानों को दूध का मूल्य 100 रुपए प्रति लीटर दिलाया जाए।

14 :- किसान,मजदूरों की साइकिल,मोटरसाइकिल ,से होने वाले हादसों को बचाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग , राज्य राजमार्ग, ग्रामीण क्षेत्र की सभी सड़को के फुटपाथों को साफ कराकर समतल कराया जाए।

15 :- निजी नलकूपों को 24 घंटे निशुल्क विद्युत सप्लाई दिलाई जाए।

16 :- सभी नहर रजवाहो में तत्काल टेल तक पानी उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, जिला संरक्षक हरदेव सिंह वर्मा, चरण सिंह राजपूत, राकेश कुमार, पप्पू भाई सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks