
एटा- थाना जथैरा पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त को 100 ग्राम चरस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अलीगंज कुशल नेतृत्व में शासन की मंशानुरूप अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जथैरा पुलिस द्वारा दिनांक 31.08.2022 को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त बृजेश पुत्र रामबखेड़ी निवासी बड़ी जरारी थाना जैथरा जनपद एटा हाल निवासी बनगावं रोड चित्रगुप्त कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को 100 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जथैरा पर मु०अ०स०- 317/22 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:–
- बृजेश पुत्र रामबखेड़ी निवासी बड़ी जरारी थाना जैथरा जनपद एटा हाल निवासी बनगांव रोड चित्रगुप्त कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा।
बरामदगी:-
1.100 ग्राम चरस।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-
- उ0नि0 विनीत कुमार
- उ0नि0 पंकज मलिक
- रि0का0 हिमांशु चौधरी
- रि0का0 रोबिन कुमार