विभिन्न क्षेत्रों से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब व 70 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद, 06 अभियुक्त गिरफ्तार एक महिला भी

एटा– जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब व 70 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद, 06 अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद की गई अवैध शराब का विवरण निम्नलिखित है–

थाना जसरथपुर

  1. अभियुक्त पप्पू उर्फ देवेन्द्र पुत्र लटूरी सिंह निवासी भोज्जापुर थाना जसरथपुर एटा को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।
  2. अभियुक्त अमलेश पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम रघुपुरा थाना जसरथपुर एटा को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।

थाना मलावन

  1. राहुल कुमार पुत्र अश्वमेघ निवासी पीपल वाली गली कस्बा मलावन थाना मलावन एटा को 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।
  2. अभियुक्त विकास पुत्र संतोष कुमार निवासी पीपल वाली गली कस्बा व थाना मलावन एटा को 23 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।

थाना कोतवाली नगर

  1. एक अभियुक्ता निवासी हिंदुनगर थाना कोतवाली नगर एटा को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है।

थाना कोतवाली देहात

  1. अभियुक्त होरीलाल पुत्र गंगाधर निवासी ग्राम भगीपुर थाना कोतवाली देहात एटा को 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks