
एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत निगरानी के चलते माननीय न्यायालय से 04 अलग-अलग मामलों में 05 आरोपियों को मिली सजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए-
1. आज दिनांक 31.08.2022 को अभियुक्त अवधेश उर्फ पतर पुत्र इंद्रभान सिंह निवासी तुर्कीपुर थाना मलावन जिला एटा संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 148/16 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना मलावन जिला एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय स्पे0 एक्सक्लूसिव पोक्सो कोर्ट एटा द्वारा अभियुक्त को 14 वर्ष कारावास एवं ₹01 लाख 30 हज़ार के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
2. आज दिनांक 31.08.2022 को अभियुक्त बृजमोहन पुत्र रामपाल निवासी नगला भिकारी थाना अवागढ़ जिला एटा संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 580/17 धारा 354ख,506भादवि व 8 पोक्सो एक्ट थाना अवागढ़ जिला एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय स्पे0 एक्सक्लूसिव पोक्सो कोर्ट एटा द्वारा अभियुक्त को 05 वर्ष कारावास एवं ₹25 हज़ार के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
3. आज दिनांक 31.08.2021 को अभियुक्त देव सिंह सिंह पुत्र सुरेश चंद्र निवासी अगोनापुर थाना अलीगंज एटा संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 86/19 धारा 363,366,376 भादवि व 4 पोक्सो एक्ट थाना अलीगंज जिला एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय स्पे0 जज पोक्सो-2 एटा द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 07वर्ष कारावास एवं ₹25हज़ार के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
4. आज दिनांक 31.08.2022 को अभियुक्त प्रमोद पुत्र बाबूराम व बाबूराम पुत्र राजाराम निवासीगण नगला गलू थाना कोतवाली देहात जिला एटा संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 228/19 धारा 302/34,498ए,304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना कोतवाली देहात जिला एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय स्पे0 जज EC एक्ट कोर्ट एटा द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त प्रत्येक को आजीवन कारावास एवम 10-10 हजार रुपया के अर्थदंड से दंडित किया गया है।