
एटा – थाना रिजोर पुलिस एवं जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में लूट की योजना बना रहे 03 शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरे पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, लूट व चोरी की तीन मोटरसाइकिलें व मोबाइल फोन तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद, लूट व चोरी की कई घटनाओं का अनावरण।

घटना का विवरण-
दिनांक 30.08.2022 को थाना रिजोर पुलिस एवं जनपदीय स्वाट टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में थाना रिज़ोर क्षेत्रांतर्गत एका तिराहे के पास से समय करीब रात्रि 09:00 बजे लूट की योजना बना रहे 03 शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट व चोरी की 03 मोटरसाईकिल, 02 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा एवं 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रिजोर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
महत्वपूर्ण बिंदु –
- अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो अपने शौकमीज पूरे करने के लिए एटा तथा आसपास के जनपदों में रात्रि के समय सुनसान स्थानों पर लोगों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते है तथा रैकी कर चोरी की घटनाएं कारित करते हैं।
- दिनांक 07.07.2022 की रात्रि में थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत अभियुक्त आशु ने अपने साथियों गजेन्द्र कुमार उर्फ भूरे पुत्र अमर सिंह निवासी विरामपुर थाना कोतवाली देहात जिला एटा, भीकम सिंह पुत्र इन्द्रपाल निवासी विरामपुर थाना को0 देहात जिला एटा तथा अमन यादव पुत्र नामालूम निवासी महमदपुरा थाना सिकन्दराराऊ जिला हाथरस हाल पता दुल्हापुर रोड एस के कालेज के सामने एटा गांव असरोली थाना कोतवाली देहात जनपद एटा व छोटू पुत्र नामालूम निवासी मुरकटी थाना पिलुआ एटा के साथ मिलकर ईसन नदी के पास एक मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों से उनकी मो0सा0 यूपी 82पी 9173 तथा एक एमआई कम्पनी का फोन छीना था।
- दिनांक 07.09.2021 को आशू, गजेन्द्र सिंह तथा भीकम सिंह ने मिलकर जिला गाजियाबाद के इन्दिरापुरम थानाक्षेत्र से रात में एक यामाहा एफजेडएस मोटर साईकिल नं० यूपी 14 ईई 8104 चोरी की थी तथा उसी मोटर साइकिल से तीनों एटा आ गये थे।
- दिनांक 18.07.2022 को शाम के समय आशू तथा उसके साथी गजेन्द्र कुमार उर्फ भीकम सिंह तथा अमन यादव ने मिलकर कस्बा मलावन के पास से एक व्यक्ति से मो०सा० यूपी 82 एम 4159 लूटी थी, जो अमन यादव के पास है।
- दिनांक 12.08.2022 को आशू तथा उसके साथी भीकम व राजेन्द्र कुमार उर्फ भूरे ने अहमई रोड। ग्राम चन्द्रभानपुर थाना निधौलीकलों के पास से एक मोटर साईकिल नं० यूपी 82 आर 8815 पैशन प्रो को चोरी किया था। गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता –
- आशू यादव पुत्र रवीश निवासी दरिकपुर थाना पिलुआ एटा
- गजेंद्र उर्फ भूरे पुत्र अमर सिंह निवासी विरामपुर थाना कोतवाली देहात एटा
- भीकम पुत्र इंद्रपाल निवासी विरामपुर थाना कोतवाली देहात एटा अभियुक्त आशु का आपराधिक इतिहास –
- मुअसं- 36/ 2021 धारा 25, 27, 3 आयुध अधिनियम, थाना कोतवाली देहात एटा
- मुअसं- 55 / 2016 धारा 2 (बी) (2) / 3 गैंगस्टर एक्ट, थाना नि० कला एटा
- मुअसं- 17 / 2016 धारा 307 भादवि थाना पिलुआ एटा
- मुअसं 248/2021 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना पिलुआ एटा
- मुअस 30/2021 धारा 398, 401 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
- मुअर्स 31 / 2021 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि थाना कोतवाली देहात एटा
- मुअसं 32 / 2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा अभियुक्त अमन यादव का आपराधिक इतिहास –
- मुअसं- 84 / 22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा
- मुअसं- 250/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात एटा
3- मुअसं- 30/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मिरहची एटा - मुअसं- 205 / 2021 धारा 392 भादवि थाना मिरहची एटा
- मुअसं- 231 / 2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिरहची एटा पंजीकृत अभियोग –
- मुअसं- 114 / 2022 धारा 307 भादवि पुलिस मुठभेड़
- मुअसं – 115/2022 धारा 41, 102, सीआरपीसी 411 भादवि
- मुअसं- 116 / 2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट
- मुअसं- 117 / 2022 धारा 3/25 / 27 आर्म्स एक्ट बरामदगी-
- एक मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्रो यूपी 82 पी 9173 व एक एमआई का मोबाइल फोन (संबन्धित मुअसं 81 / 2022 धारा 394 भादवि थाना रिजोर)
- एक मोटर साइकिल पैशन प्रो यूपी 82 आर 8815 (संबन्धित मुअसं 184 / 2022 धारा 379 भादवि थाना निधौलीकलां)
- एक मोटर साइकिल यामाहा एफजेडएस यूपी 14 ईई 8104 (संबन्धित मुअसं 2060 / 2021 धारा 379 भादवि थाना इंदिरापुरम, गाजियाबाद )
- 02 अवैध तमंचा, 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- थानाध्यक्ष रिजोर श्री अनुज चौहान
- उप निरीक्षक अशोक कुमार
- उप निरीक्षक मनोज कुमार
- आरक्षी सत्येंद्र कुमार
- आरक्षी सतीश चौधरी
- आरक्षी सोनू कुमार
- निरीक्षक शंभूनाथ सिंह प्रभारी स्वाट टीम मय टीम