बागवाला के बाद अवागढ़, मिरहची में भी लाखों की चोरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – बागवाला में लाखों की चोरी करने के बाद चोरों ने अब अवागढ़ और मिरहची क्षेत्र को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की…
बागवाला में लाखों की चोरी करने के बाद चोरों ने अब अवागढ़ और मिरहची क्षेत्र को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की है। अवागढ़ क्षेत्र में दुकान से तीसरी बार चोरी की है। मिरहची क्षेत्र में लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना अवागढ़ के गांव नगला गलुआ निवासी पुष्पेन्द्र सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि एका चौराहा पर अंजू टेंट हाउस एवं हार्डवेयर की दुकान है। हमेशा के भांति सोमवार को भी दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और दुकान में घुसकर जनरेटर के ऑल्टीनेटर, पांच समर, बिजली चारा कूटने की मोटर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित के अनुसार करीब दो लाख से अधिक का सामान चोरी हो गया। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। पुलिस को तहरीर दी गई। वही दूसरी तरफ थाना मिरहची के गांव आलमपुर निवासी नरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 अगस्त की रात को चोर घर में घुस आए। लाखों के जेवरात, अन्य सामान ले गए। पीड़ित ने थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज कराई है।