

एटा – एसएसपी एटा द्वारा थाना सकरौली पर सम्भ्रान्त व्यक्तियों, एस-10 तथा डिजिटल वॉलंटियर्स के साथ आयोजित की गई बैठक, गणमान्य नागरिकों के साथ पैदल मार्च कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक। आज दिनांक 30.08.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा थाना सकरौली पर सम्भ्रांत व्यक्ति एवं गणमान्य नागरिकों, एस-10, डिजिटल वॉलेंटियर्स के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी। इस अवसर पर एसएसपी द्वारा जनपद में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई एवं अपराध की रोकथाम हेतु अपराध के संबंध में सूचना देने पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देते हुए अफवाहों को फैलने से रोकने आदि के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक करने हेतु अपील की गयी। मीटिंग के पश्चात एसएसपी एटा द्वारा गणमान्य नागरिकों के साथ पैदल मार्च कर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई, इस दौरान एसएसपी एटा द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों को अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया।