राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेलों प्रतियोगिता का किया आयोजन

जलेसर/ एटा। जलेसर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर बहुत सारे खेलों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ महविद्यालय की प्राचार्य डॉ o विभा ने मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके किया, तथा सभी प्राध्यापकों ने पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ o विनोद कुमार ने करते हुए मेजर ध्यानचद्र के जीवन-व्रत पर प्रकाश डाला। वॉलीबॉल की टीमों का परिचय प्राचार्य और वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा प्राप्त कर महाविद्यालय की दो टीम जिसमें एक टीम वर्तमान छात्रों तथा दूसरी टीम पूर्व छात्रों की टीम के मध्य हुआ। जिसमे वर्तमान छात्रों की टीम विजेता रही। मैच के निर्णायक मंडल में श्री हरिकांत व श्री रणवीर कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई। विजेता टीम को मेडल पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा तथा खेल के क्षेत्र में काम कर रहे पूर्व छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। जिसमे बंटी- स्वेता- अरुणा- प्रियंका- प्रमोद- सनोज- दुर्वाश- हिमांशी आदि पूर्व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
खेल दिवस का आयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉo विजय सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने खेलों में भाग लेने के लिए छात्र छात्राओं में उत्साह का संचार किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण डॉ ० विष्णु कांत- डॉ ० नजम उल रफी डॉo राहुल भारद्वाज- डॉo कविता शर्मा- डॉo अनिल- डॉ ० ओमकार सिंह – डॉo गिरेन्द सिंह- डॉ० दीपाकर- डॉ ० आशीष श्रीवास्तव- डॉo प्रेमसागर- डॉ ० शालिनी यादव- कर्मचारीगण अजय प्रताप- राजवीर- रामजी- प्रदीप- योगेश- सुनील तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।