
एटा- थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफ़लता,एक अभियुक्त को 10 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दिनांक 29.08.22 को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त इन्द्रपाल पुत्र प्रेम सिह निवासी नगला कलू थाना जसरथपुर जिला एटा को 10 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर मु0अ0स0 94/2022 धारा 60 आवकारी अधिनियम पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- इन्द्रपाल पुत्र प्रेम सिह निवासी न० कलू थाना जसरथपुर जिला एटा।
बरामदगी
- 10 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1-उ0नि0 श्री रनवीर सिंह
2-का0 हरेंद्र सिंह
3-का0 मुकेश कुमार