
एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 144/2022 धारा 147/148/149/323/504/506/307/342 भादवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र महावीर सिंह नि0 सिकन्दरपुर मढी थाना जलेसर जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी सिकन्दरपुर मढी थाना जलेसर जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- निरीक्षक अपराध श्री सत्यवीर सिंह
- का0 परमवीर सिंह
- का0 मोहित कुमार