
एटा – थाना मारहरा वह थाना मिरहची पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में मिरहची क्षेत्रांतर्गत नक़बजनी का प्रयास कर भाग रहा एक शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
घटना का विवरण –
~• •~
दिनांक 29.08.2022 को प्रात: करीब 05:25 बजे थाना मारहरा पुलिस द्वारा जनपदीय स्वाॅट टीम तथा थाना मिरहची पुलिस के सहयोग से कुटैना नहर पुल के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश पंजाबी को गिरफ्तार किया गया है तथा एक अभियुक्त मौका पाकर फरार हो गया। मौके तथा गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा व 04 खोखा कारतूस 315 बोर, एक मोटर साइकिल तथा नकब लगाने का सामान बरामद किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मारहरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण बिन्दु –
~• •~
1. दिनांक 28/29.08.2022 की रात्रि में समय करीब 03.05 बजे थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला अतीत निवासी रवि पुत्र रूकम पाल के मकान में 02 बदमाशों द्वारा घर के पीछे से नकब लगाने का प्रयास किया गया।
2. नकब लगाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर पास के जंगल में जा छुपे।
3. इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना मिरहची को दी गई जिसके बाद थाना मिरहची पुलिस द्वारा थाना मारहरा पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम के साथ मिलकर बदमाशों की तलाश हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया।
4. समय करीब प्रातः 05.25 बजे थाना मारहरा व थाना मिरहची पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम संयुक्त रूप से कुटैना नहर पुल पर चेकिंग कर रही थी कि तभी रतनपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग की गई।
5. पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश बाएं पैर में गोली लगने पर घायल होकर गिर गया तथा दूसरा अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
6. घायल बदमाश को पुलिस हिरासत में लेकर जामातलाशी तथा मौके से एक अवैध तमंचा, अभियुक्तों द्वारा प्रयुक्त एक मोटर साइकिल तथा नकब लगाने का सामान बरामद किया गया।
7. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाबी सिंह पुत्र सुजान सिंह निवासी ग्राम पैसोई थाना सोरों जनपद कासगंज के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी के रुप में हुई।
8. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद एटा, जनपद कासगंज व जनपद अलीगढ़ में करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
9. पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया तथा मौके पर फील्ड यूनिट तथा डॉग स्क्वायड द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है।
11. अभियुक्तों का एक सक्रिय संगठित गिरोह है, जो रात्रि के समय चोरी तथा नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –
~• •~
- पंजाबी पुत्र सुजान सिंह निवासी ग्राम पैसोई थाना सोरों जनपद कासगंज।
अभिुयक्त पंजाबी का आपराधिक इतिहास (एचएस नं- 257A थाना सोरों जनपद कासगंज)
~• •~
1. मु0अ0सं0 – 211/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट आईपीसी थाना सोरों जनपद कासगंज
2. मु0अ0सं0 – 421/2019 धारा 379 आईपीसी थाना सोरों जनपद कासगंज
3. मु0अ0सं0 – 209/2019 धारा 380, 411, 457 आईपीसी थाना सोरों जनपद कासगंज
4. मु0अ0सं0 – 182/2019 धारा 379 आईपीसी थाना सोरों जनपद कासगंज।
5. मु0अ0सं0 – 268/2017 धारा 380, 411 आईपीसी जनपद कासगंज।
6. मु0अ0सं0 – 87/2012 धारा 110G थाना सोरों जनपद कासगंज
7. मु0अ0सं0 – 315/2012 धारा 379, 511 थाना सोरों जनपद कासगंज
8. मु0अ0सं0 – 402/2009 धारा 379 आईपीसी थाना सोरों जनपद कासगंज
9. मु0अ0सं0 – 19/2006 धारा 323, 325, 504, 506 आईपीसी थाना सोरों जनपद कासगंज
10. मु0अ0सं0 – 11/2005 धारा 379, 436 आईपीसी थाना सोरों जनपद कासगंज
11. मु0अ0सं0 – 136/18 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना दादों जनपद अलीगढ़
12. मु0अ0सं0 – 190/17 धारा 302 आईपीसी थाना दादों जनपद अलीगढ़
13. मु0अ0सं0 – 260/22 धारा 120बी, 380, 411, 457 आईपीसी थाना बागवाला जनपद एटा।
बरामदगी –
~• •~
- एक तमंचा, 4 खोखा व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर
- घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल
- नकबजनी में प्रयुक्त सरिया, बेलचा आदि।
गिरफ्तार करने वाली टीमें –
~• •~
- थानाध्यक्ष मारहरा श्री सत्यपाल सिंह मय टीम
- प्रभारी निरीक्षक मिरहची श्री छत्तरपाल सिंह मय टीम
- प्रभारी क्राइम ब्रांच श्री शंभूनाथ सिंह मय टीम।