
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी करने की घटना में वाछित चल रहे एक अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.08.2022 को समय करीब प्रातः 07:55 बजे चोरी करने की घटना मे थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअस – 67/ 2022 धारा 328,379 भादवि के अभियोग में वाछित चल रहे एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर रेलवे पुल के पास भगत सिंह चौराहे से चोरी किये हुए माल (लैपटॉप , मोबाईल, व कपडे) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- रोहित कश्यप उर्फ रमाकांत उर्फ शम्भू उर्फ रिषभ उर्फ रजत पुत्र गोपीलाल निवसी संतोषपुर मदनपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद बरामदगी
1 . 01 लैपटॉप एप्पल कम्पनी का बैग सहित संबंधित मुअस – 67/ 2022 धारा 328,379 भादवि )
2. 01 मोबाईल फोन ओप्पो कम्पनी का ( सबंधित मुअस 67 / 2022 धारा 328,379 भादवि)
3. 01 पिठ्ठू बेग (संबंधित मुअस 67/ 2022 धारा 328,379 भादवि )
4. 21 पुराने मोबाइल फोन
5. 01 ट्राली बैग
6. साडी, जूते, चप्पल, एक रजाई
7. zolpivem tartrate tablet 10 mg की कुल 40 गोली। गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल - निरीक्षक श्री उमेश कुमार
- उ0नि0 श्री राजेश कुमार
- आरक्षी राजेश कुंतल
- आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह
- आरक्षी नीरज कुमार