
एटा- थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, निधौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27.08.2022 को समय 23.15 बजे थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त दुर्गेश कुमार उर्फ पंकज पुत्र शंकरपाल निवासी ग्राम गहेतू थाना निधौली कला जनपद एटा को 30 पव्वा देशी शराब के साथ गहेतू गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना निधौली पर मु0अ0स0 182/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- दुर्गेश कुमार उर्फ पंकज पुत्र शंकरपाल निवासी ग्राम गहेतू थाना निधौली कला जनपद एटा।
बरामदगी-
- 30 पौवा अवैध देशी शराब।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –
- उ0नि0 श्री मोहम्मद आसीन
- का0 सुनील कुमार
- का0 विकास कुमार