अचानक हुए पेट दर्द से गणेनशुपर में छात्रा की मौत

अचानक हुए पेट दर्द से गणेनशुपर में छात्रा की मौत
एटा
मिरहची, हिन्दुस्तान संवाद। शुक्रवार सुबह अचानक पेट में दर्द होने के बार उपचार को आगरा ले जाते समय दसवीं की छात्रा की रास्ते में मौत हो गयी। एक दिन…
शुक्रवार सुबह अचानक पेट में दर्द होने के बार उपचार को आगरा ले जाते समय दसवीं की छात्रा की रास्ते में मौत हो गयी। एक दिन पूर्व भी उसके पेट में दर्द हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने कस्बा में उसे उपचार दिलावा दिया। शुक्रवार सुबह पेट में दुबारा दर्द होने पर उसे उपचार के लिए एटा ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
मिरहची क्षेत्र के ग्राम यादगारपुर के मजरा गांव गणेशपुर में गुरुवार को 14 वर्षीय संध्या पुत्री मनोज कुमार को पेट में दर्द होने की शिकायत हुई थी। जिस पर परिजन ने उसका उपचार कस्बा के चिकित्सक से करा दिया। शुक्रवार की सुबह संध्या को अचानक दुबारा पेट में दर्द हुआ। दवा देने के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए एटा लेकर आए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में संध्या ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि वह अपनी ननिहाल गणेशपुर में रहकर समीपवर्ती गांव बुरैहनाबाद के एक विद्यालय में दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। गांव के लोगों ने बताया कि छात्रा की मां उसे बचपन में जन्म देने के बाद मर गयी थी। तब ही सध्या के नाना बलवीर सिंह यादव उसे घर ले आए थे।
संध्या को दो-तीन दिन से पूर्व पेट में दर्द हुआ था। जिस पर संध्या का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार हुआ था। बुखार से संबंधित कोई जांच नहीं हुई। जिससे बुखार की पुष्टि की जा सके।
-डा. राहुल यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी मिरहची (एटा)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks