जिले में अवैध तरीके से हो रहा वाहनों का कटान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

जिले में अवैध तरीके से हो रहा वाहनों का कटान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। जिले में अवैध तरीके से वाहनों का कटान कबाड़िये कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वाहन काटते समय हादसे भी होते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार कार्रवाई करने के बजाय बैठ जाते हैं।

शहर में जीटी रोड हो या अलीगंज रोड, हर मार्ग पर कबाड़ की दुकानें और गोदाम चल रहे हैं। कुछ कबाड़ व्यापारियों से जीएसटी नंबर ले रखा है तो कोई पूरी तरह अवैध रूप से इस व्यवसाय को अंजाम दे रहा है। आलम यह है कि बड़े स्तर पर इन दुकानों व गोदामों में वाहनों का कटान होता है। सोमवार को शहर के एक कबाड़ गोदाम के कर्मचारी को कन्नौज पुलिस पकड़कर भी ले गई। पकड़े गए युवक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहनों के संचालन व खरीद-फरोख्त का आरोप है।

एआरटीओ कार्यालय में नहीं है कोई पंजीकृत
एआरटीओ कार्यालय में वाहन काटने के लिए एक भी कबाड़ व्यापारी पंजीकृत नहीं है। सूत्रों की मानें तो कबाड़ के व्यापारियों द्वारा वाहन काटने की सूचना तक कार्यालय में नहीं दी जाती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks