अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा मय खोखा कारतूस किया बरामद

एटा।थाना जलेसर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में नामजद 01 अभियुक्त द्वारा मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण कर मा0 न्यायालय से पीसीआर लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा मय खोखा कारतूस किया बरामद। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान व थाना प्रभारी निरीक्षक श्री गजराज सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 144/2022 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506 ,342 भादंवि में अभि0 लखन पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम सिकंदरपुर मढ़ी थाना जलेसर जिला एटा आदि सात नफर अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 19.05.2022 प्रमोद प्रताप सिंह पुत्र सुरेशपाल सिंह को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया गया था जिसमें वादी बाल बाल बचा था। तथा जिसके उपरांत अभियुक्त लखन द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया गया था। आज दिनांक 24.08.22 को पीसीआर पर लाये अभियुक्त की निशानदेही पर पटना पंछी विहार नीम के पास झाड़ियों से एक तमंचा मय एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर थाना पर मु0अ0सं0 312/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पता-
1.लखन पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम सिकंदरपुर मढ़ी थाना जलेसर जिला एटा

बरामदगी का विवरण-

  1. एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस (घटना में प्रयुक्त)

पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 श्री गजराज सिंह
  2. निरीक्षक अपराध श्री सत्यवीर सिंह
  3. का0 परमवीर सिंह
  4. का0 मान सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks