अलीगंज में बच्ची समेत सात कोरोना संक्रमिल मिले, रिपोर्ट योगेश मुदगल

अलीगंज में बच्ची समेत सात कोरोना संक्रमिल मिले, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। कोरोना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को अलीगंज क्षेत्र में एकसाथ सात मामले मिले हैं। संक्रमितों में तीन वर्षीय एक बच्ची भी शामिल है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 23 हो गई है। ब्लॉक अलीगंज में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कस्बा राजा का रामपुर में तीन वर्षीय बच्ची, पांच वर्षीय बालक और 35 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। कस्बा अलीगंज में 34 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है।

इनके अलावा तीन युवक ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। कोरोना की लगातार संख्या बढ़ रही है, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट करता आ रहा है। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहार पर लोगों का भीड़भाड़ रहने से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को सुरक्षित रहने के लिए भीड़भाड़ से बचना होगा। अगर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया तो संख्या और भी बढ़ सकती है। सोमवार को मिले संक्रमितों को आइसोलेट कराया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks