*बाइक भिड़ंत में गंभीर घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज। बाइक भिड़ंत में गंभीर घायल हुए दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव…
बाइक भिड़ंत में गंभीर घायल हुए दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रविवार को थाना राजा का रामपुर के गांव असदनगर के पास रविवार शाम को दो बाइक आपस में भिड़ गई थीं। टक्कर लगने से ओमपाल निवासी कैला राजा का रामपुर की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। ओवेन्द्र (22) पुत्र अमर सिंह निवासी श्री का नगला कासगंज को एटा से परिवारीजन आगरा लेकर जा रहे थे रास्ते में ओवेन्द्र ने भी दम तोड़ दिया।