*मेडिकल कालेज को मिला रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउंड होगा शुरू, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय को रेडियोलॉजिस्ट मिल गया है। बीते दिनों रेडियोलॉजिस्ट के पद पर सीनियर रेजीडेंट को…
वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय को रेडियोलॉजिस्ट मिल गया है। बीते दिनों रेडियोलॉजिस्ट के पद पर सीनियर रेजीडेंट को भर्ती किया गया है। इसके बाद जिले के मरीजों को मेडिकल कालेज में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है।
मार्च 2022 में जिला अस्पताल में कार्यरत रहे डा. वीपी सिंह सेवानिवृत हुए। उसके बाद से ही मेडिकल कालेज में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा बंद हो गई थी। पांच महीने से मरीज प्राइवेट जांच पर 800 से 1000 रुपये व्यय करने को विवश थे। केवल महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए एक माह पूर्व से अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो गई है। दो दिन पूर्व मेडिकल कालेज में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर सीनियर रेजीडेंट डा. उमा मथुरिया की भर्ती हुई है। उसके बाद जल्द अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।