
लंबित मांगों का निस्तारण न होने से माध्यमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
एटा। पूर्व से लंबित चल रही 15 सूत्रीय मांगों का निस्तारण न होने से माध्यमिक शिक्षकों में रोष व्याप्त है। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ…
पूर्व से लंबित चल रही 15 सूत्रीय मांगों का निस्तारण न होने से माध्यमिक शिक्षकों में रोष व्याप्त है। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की मांगों को जल्द निस्तारित कराए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन में प्रधान संरक्षक गुमान सिंह यादव ने कहा कि माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण न होने के पीछे डीआईओएस और कार्यालय कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं, मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। धरना प्रदर्शन में मनोज कुमार मिश्र, किरनकांत, डा. सत्येन्द्र कुमार रनवीर सिंह, सत्यवीर सिंह दिवाकर ने भी विचार व्यक्त किए। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अध्यक्ष राजूराम ने एवं संचालन पवन कुमार ने किया। इस दौरान राजकुमार सिंह, रामगोपाल शुक्ला, विकास कुमार, राकेश, उत्कर्ष सिंह, उमेश यादव, विजय सिंह, वंश बहादुर, घनश्याम, राजबहादुर, अरुण कुमार, आनंद, निर्दोष, रामरतन, मनीष, मधु सिंह, मेघा पचौरी, शोभा, अलीशा आदि मौजूद रहे।