
मेडिकल कालेज का ऑक्सीजन प्लांट तीन दिन से बंद
एटा।वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का ऑक्सीजन प्लांट तीन दिन से बंद पड़ा है। इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों को…
वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का ऑक्सीजन प्लांट तीन दिन से बंद पड़ा है। इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन सुविधा बमुश्किल कन्सन्ट्रेटर, सिलेण्डर के माध्यम से प्रदान की जा रही है।
ऑक्सीजन प्लांट प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि बीते शनिवार से ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा है। जिसकी सूचना संबंधित कंपनी को भेज दी गई है। सूचना पर आए इंजीनियर ने बताया कि प्लांट में कुछ पाटर्स खराब हो गए हैं। खराब पार्ट्स मंगाने के लिए इंजीनियर वापस चला गया। उसके बाद अभी तक कंपनी से न सामान आया है और न ही इंजीनियर। लगातार उनसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट ब्रेक डाउन होने से ऑक्सीजन संकट उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई है।