एक अभियुक्त 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व भारी मात्रा में शराब बनाने वाले उपकरणों सहित गिरफ्तार,

एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब बनाते हुए एक अभियुक्त 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व भारी मात्रा में शराब बनाने वाले उपकरणों सहित गिरफ्तार, 200 लीटर लहन को किया गया नष्ट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 22.08.2022 को समय करीब 12:30 बजे थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम श्यौराई से एक अभियुक्त को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है। मौके पर करीब 200 लीटर लहन को नष्ट किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर मुअसं०– 154/22 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.ठाकुरदास पुत्र रामप्रकाश निवासी श्यौराई थाना मिरहची एटा

बरामदगी का विवरण

  1. 20 लीटर अवैध कच्ची शराब
  2. कच्ची शराब बनाने वाले उपकरण।
  3. 200 लीटर लहन (मौके पर नष्ट की गई)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक- श्री छत्रपाल सिंह

  1. हे0 कां0 अशोक कुमार
  2. कां0 निखिल कुमार भाटी
  3. कां0सतीश चंद्र
  4. कां0 अमित चौधरी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks