
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त चोरी के माल सहित गिरफ्तार।
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं0 278/22 धारा 379/411 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ शीला पुत्र मलखान सिंह निवासी रनौसा थाना जलेसर एटा को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
- सुनील कुमार उर्फ शीला पुत्र मलखान सिंह निवासी रनौसा थाना जलेसर एटा बरामदगी
- 7.500 कि०ग्रा० पीतल के टुकड़े
- 6 छोटी घंटी पीतल की
- 1 घंटा पीतल (3.500 कि०ग्रा०) अपराधिक इतिहास
- मुअसं0 278/22 धारा 379, 411 भादवि0 थाना जलेसर एटा।
- मुअसं0 38/22 धारा 380, 427 भादवि0 थाना सकरौली एटा।
- मुअसं0 58/22 धारा 380, 427, 411 भादवि0 थाना सकरौली एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल :
- उ0नि0 चंद्रशेखर त्रिपाठी
- उ0नि0 प्रवेज राणा
- है0का0 दीपेन्द्र सिंह
- का0 ओमवीर
- का0 योगेश
- का0 सुमित।