एक अभियुक्त 15 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब सहित गिरफ्तार,

एटा – अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त 15 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब सहित गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम फतेहपुर मुर्गी फार्म से एक अभियुक्त गौरव पुत्र नरेन्द्र निवासी फतेहपुर जनासी थाना अलीगंज जनपद एटा को 15 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी
1- 15 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब,
2- एक भट्टी
3- एक किलो यूरिया खाद।

गिरफ्तार अभियुक्त नाम पताः-
1- गौरव पुत्र नरेन्द्र निवासी फतेहपुर जनासी थाना अलीगंज जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-

  1. व०उ०नि० रामकेश राजूपत।
  2. उ०नि० अश्वनी कुमार
  3. उ०नि० रामवीर शर्मा
  4. का० जितेन्द्र कुमार
  5. हो०गा० समरवीर
  6. हो०गा० बृजेश कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks