
सिर में चोट लगने से दो युवकों की मौत, बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक
एटा में सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की भी मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार की देर शाम गांव…
एटा में सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की भी मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
रविवार की देर शाम गांव असदपुर के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। घायल ओमेंद्र (22) निवासी नगला श्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में ओमपाल (48) पुत्र चतुर सिंह निवासी कैला राजा का रामपुर की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि यह लोग बिना हेलमेट के बाइकों पर सवार थे। ऐसे में सिर में चोटें आई थी।