23.08.2022 को उत्तर प्रदेश की तहसीलों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन होगा

कल दिनांक 23.08.2022 को उत्तर प्रदेश की तहसीलों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन होगा एटा।कल दिनांक 23.08.2022 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों पर किसान, नौजवान, मजदूरों के द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा उक्त प्रदर्शन में ज्ञापन के माध्यम से धारा 24 के अंतर्गत लंबित पैमाइश, मृतक किसान के बारिसानों के नाम दर्ज कराना, बैनामा की गई जमीनों के अमलदरामत कराना, फर्द खसरा, हिस्सा प्रमाण पत्र, केसीसी आदि के लिए जमीनों का बंधक कराना एवं कर्जा मुक्त हो चुके किसानों की जमीन को बंधक मुक्त कराने आदि के नाम पर तहसील के कर्मचारियों के द्वारा लूट की जा रही है इसलिए कल प्रातः 10:00 बजे से उत्तर प्रदेश की प्रत्येक तहसील में संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठक करेंगे उपस्थित सभी किसान नौजवानों के प्रार्थना पत्र 10:00 से लेकर 10:30 के बीच में संगठन के पदाधिकारी पीड़ित किसानों की जन समस्याओं को प्राप्त करेंगे 10:30 बजे से 11:00 बजे के बीच सभी समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए ज्ञापन तैयार किया जाएगा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के विचार व्यक्त होने के बाद 02:00 बजे ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी अपनी ग्रह तहसील एटा सदर में स्वयं रहेंगे तथा अन्य सभी पदाधिकारी/ कार्यकर्ता अपने-अपने जनपदों की अपनी-अपनी तहसीलों में होने वाले प्रदर्शनों में शामिल होकर किसान मजदूरों की आवाज को बुलंद करेंगे उक्त प्रदर्शन के माध्यम से निकृष्ट, भ्रष्ट अधिकारियों / कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही कराने का प्रयास करेंगे उक्त प्रदर्शनों में सभी किसान, मजदूर, नौजवान समय से सादर आमंत्रित हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks