शराबी-नशेड़ी दुल्हन ने दांतों से काटकर पति को किया घायल, धुत्त होकर करने लगी हंगामा

शराबी-नशेड़ी दुल्हन ने दांतों से काटकर पति को किया घायल, धुत्त होकर करने लगी हंगामा

अलीगढ़ – टप्पल थाने के एक गांव में नई नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर अपने पति को घायल कर दिया। घायल पति ने थाने पहुंचकर पत्नी के विरुद्ध तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कई तरह का नशा करती है और नशे की हालत में हंगामा व मारपीट करती है।
पीड़ित युवक ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शराब और भांग का सेवन करती है। इसके बाद घर में कलह करती है। शुक्रवार की रात 12 बजे गहरी नींद से पत्नी ने जगा दिया। इसके बाद झगड़ा करते हुए चूड़ियां तोड़ दीं और अपना सिर दीवार पर पटक दिया।

इसके बाद हाथापाई करते हुए हाथ और छाती में दांतों से बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। उनके बुजुर्ग पिता को भी जान से मारने की धमकी देते हुए शोरशराबा करने लगी। 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने नवविवाहिता पत्नी से छुटकारा दिलाने की मांग भी की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks